बगहा, जुलाई 19 -- श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के तधवा नंदपुर वार्ड संख्या-1 निवासी संतोष पटेल की पत्नी मनीषा कुमारी की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप मायके पक्ष ने लगाया है। मामले में पुलिस को आवेदन दिया है। मझौलिया थाना क्षेत्र के रत्नमाला पंचायत के बकुलहर गांव निवासी भाई राहुल कुमार ने बताया है कि मेरी बहन मनीषा कुमारी की शादी करीब सात वर्ष पूर्व तधवा नंदपुर निवासी संतोष पटेल से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर मनीषा को प्रताड़ित करते थे। 19 जुलाई को करीब दो बजे मोबाइल पर सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या कर शव को छिपा दिया गया है। यह भी पढ़ें- गन्ने के खेत से महिला का शव पुलिस ने निकाला सूचना मिलने के बाद परिजन बैरिया पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ ह...