हत्या कर बांस की कोट के बगल में फेंकी महिला की लाश
कौशाम्बी, मई 30 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव में शुक्रवार रात हत्या कर एक महिला की लाश बांस की कोट के किनारे फेंक दी गई। वह पति को भोजन देने के लिए घर से निकली थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पीड़ित पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी दशरथ लाल का घर से करीब एक किमी की दूरी पर पशुबाड़ा है। वह ज्यादातर पशुबाड़ा में ही रहकर पशुओं की देखभाल करता है। रोज की तरह शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उसकी 45 वर्षीय पत्नी मनीता देवी उसको भोजन देने के लिए घर से निकली। मनीता काफी देर तक पशुबाड़ा के साथ घर भी नहीं पहुंची तो परेशान परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच रास्ते में स्थित बांस की कोट के बगल मनीता की लाश पड़ी मिली। यह देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.