कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- चरवा थाने के चक सहाबुद्दीनपुर गांव के समीप ससुर खदेरी नदी स्थित बबूल के पेड़ में युवती का शव रविवार शाम को मिला था। परिजनों ने गांव के ही सात लोगों पर गला दबाकर हत्या करने और शव को बबूल के पेड़ पर टांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करारी थाने के चक सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी कमला देवी पत्नी त्रिलोकी नाथ पाल ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी किरन पाल रविवार शाम गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी की ओर गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने नदी के पास बबूल के पेड़ पर युवती का शव लटका होने की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी राजेश सिंह, सीओ अभिषेक सिंह मय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.