बरेली, जून 23 -- हत्या कर फेंके गए युवक के शव की चौथे दिन भी शिनाख्त नहीं सकी। 72 घंटे बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गुरुवार को सिरौली में रामपुर बॉर्डर के खेत में एक लगभग 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की गर्दन और सीने में चाकू से सात आठ प्रहार करके हत्या की गई थी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया था, लेकिन 72 घंटे बाद भी जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो सोमवार को पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...