बाराबंकी, अप्रैल 16 -- बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में त्यागी दास बाबा कुटी शारदा सहायक नहर पटरी पर युवती की हत्या के बाद फेंके गए शव की गुत्थी और उलझ गई है। बुधवार की देर शाम गोंडा निवासी एक व्यक्ति ने मृत युवती की पहचान अपनी पुत्री के रूप में की लेकिन गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची उसकी पत्नी मृतका के पुत्री होने से इनकार कर दिया। जिससे हत्या की गुत्थी और उलझ गई है। आशंका है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। नहर पटरी पर मिला था शव: बड्डूपुर थाना क्षेत्र में त्यागी दास बाबा कुटी के पास शारदा सहायक नहर पुल के निकट नहर पटरी किनारे बुधवार दोपहर एक 25 वर्षीय युवती का शव मिला था। यह भी पढ़ें- खागा से लेकर टोल प्लाजा तक खंगाले गए कैमरे उसका गला गमछे से कसा था। इससे साफ था कि युवती की हत्या कर शव को वहां पर फेंका गया ...