फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- जहानगंज, संवाददाता। छिबरामऊ रोड किनारे काली नदी पुल के पास शुक्रवार की रात एक युवती का लहूलुहान अवस्था में शव शुक्रवार देर शाम पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक शव हत्या कर फेंका गया था। युवती के शव की शनिवार को दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की टीम सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पहचान हो तो इसके बाद पूरी स्थिति साफ हो। आस पास के लोग भी घबराए हुए हैं। एसओजी के साथ थाना पुलिस की टीम ने काली नदी के आस-पास लगे कैमरों को खंगाला। इसमें भी कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लगा है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: गंगा घाट पर बोरी में बंद अज्ञात युवती का शव बरामद उधरनपुर गांव निवासी प्रेम छिबरामऊ मार्ग पर दुकान किए हुए हैं। शुक्रवार रात 8 बजे उन्हें जानकारी दी गई कि सड़क किनारे काली नदी के नजदीक एक युवत...