सासाराम, जून 19 -- डेहरी, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के एनीकट पहाड़ के नीचे से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल बीघा गांव निवासी 20 वर्षीय रौशन कुमार के रूप में हुई है। मृतक सत्येंद्र चौधरी का पुत्र था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार रौशन कुमार तमिलनाडु में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। उनका आरोप है कि घर पहुंचने के बाद अंबा थाना पुलिस ने उसे मोबाइल चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। यह भी पढ़ें- हत्या कर फेंके गए युवक के शव की हुई पहचान, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...