उन्नाव, मई 24 -- अचलगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया बंथर में एक सप्ताह पहले हत्या कर फेंके गए युवक का शव मिलने के बाद पुलिस घटना का खुलासा तो दूर अभी तक शिनाख्त नही कर पाई है। थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया बंथर के जेएस इंटरनेशनल के पीछे स्थित धुलाई सेंटर निकट झाड़ियों में 18 मई को एक चालीस वर्षीय युवक का सड़ा गला शव पड़ा मिला था। शव की हालत देख कर लग रहा था कि लगभग एक सप्ताह पहले उसकी हत्या कर शव फेंका गया था। आसपास काफी दूकानें है। वहीं झाड़ियों में शव पड़ा रहा। लेकिन किसी को पता नहीं चल सका। शव के सड़ने पर गंध होने पर लोगों ने जाकर देखा, तब घटना की जानकारी हुई। स्लॉटर हाउस के मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मच्र्युरी में रखवा दिया गया था। तीन दिनों तक शव की शिनाख्त न होने पर 21 मई को कराए गए पोस्टमार्टम...