कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जिगना के पुरवा के पास सेंगुर नदी के पीपल कुंड में 31 मई को हत्या कर फेंके गए महिला के शव की शिनाख्त 35 दिन बाद भी नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम में उसकी गले की हड्डी टूटी मिलने से उसकी गला घोंटे जाने से मौत होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दस जून को सूचना देने वाले की तरफ से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस की छानबीन अभी तक बेनतीजा है। जिगना का पुरवा गांव के पास सेंगुर नदी में पीपल कुंड के पास 31 मई को एक तीस साल की महिला का शव पड़ा मिला था। यह भी पढ़ें- यूपी में क्रूरता की हदें पार: महिला की हत्या कर शव टुकड़ों में काटा, कमर के नीचे का हिस्सा और हाथ गायब जसापुर निवासी भानु प्रताप सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने के बाद शि...