बाराबंकी, मार्च 8 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक वृद्धा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के बाहर खेत की नाली में पड़े शव की शिखाख्त पड़रिया मजरे लाही गांव निवासी बसंती (65), पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल रावत के रूप में हुई है। रविवार सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो दयाराम रावत के खेत की सिंचाई के लिए बनी नाली में एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।बताया जा रहा है कि बसंती का इकलौता बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। उनकी बहू होली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.