कौशाम्बी, जून 29 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गड़ा गढ़वा गांव निवासी प्रमिला की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। उसकी मां ने दामाद व बेटी के सास-ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बड़ा गढ़वा निवासी अवधराज उर्फ रिंगा निषाद पुत्र राजू ने तकरीबन साल भर पहले महेवाघाट के घोघपुरवा गांव की 23 वर्षीय प्रमिला उर्फ काजल से प्रेम विवाह किया था। यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिलकर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपमामले की स्थिति शादी के कुछ दिनों बाद दोनों दिल्ली चले गए थे। करीब एक सप्ताह पहले दंपती लौटकर गांव आए थे। प्रमिला अपने मायके चली गई जबकि, अवधराज अपने घर आ गया। अवधराज ने यहां आने के बाद जीविकोपार्जन के लिए ई-रिक्शा खरीदा। शनिवार को वह पत्नी प्रमिला को भी अपने घर बुला लाया था।प्रमिला ...