बरेली, जून 3 -- क्योलड़िया।रुपए मांगने पर दबंगों ने पांच माह पूर्व एक किसान की हत्या कर उसका शव नदी में फेंक दिया। घटना की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर किसान की पत्नी की ओर से चार लोगों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गयी है।अमीर नगर गांव के छत्रपाल का शव छह जनवरी को अप्सरा नदी में उतराता हुआ मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। किसान गांव में रहकर खेती-किसानी करता था। जबकि उसकी पत्नी मुन्नी देवी अपने बेटे दीपक गंगवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती थी। पति की मौत की सूचना पर वह बेटे के साथ गांव पहुंची और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- बिहार में आम तोड़ने के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या, शव को बंद कुएं में फेंका बाद में उन्हें पता चला कि गुलड़हाई गांव के सरजवीर, कृष्ण प...