जमशेदपुर, मई 12 -- झारखंड में पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या करने वाले आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि अचानक हत्या करने का मन हुआ, जिसके बाद उसने हथौड़े और कुल्हाड़ी से परिवार के सभी सदस्यों को मार डाला। हालांकि, पछतावा होने पर उसने खुद भी दीवार पर सिर मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी 10 दिन से ठीक से सो नहीं पा रहा था। जमशेदपुर के एग्रिको के तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला टाटा स्टील का पूर्व कर्मचारी रवींद्र सिंह मानसिक रूप से टूट चुका था। जब पड़ोसी और रिश्तेदार घर पहुंचे तो रवींद्र विचलित दिखा। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने रायपुर में रहने वाले अपने बेटे अभिषेक को लेकर भी अजीब और डराने वाली बातें कहीं।10 दिन से ठीक से सो नहीं पा रहा था स्थानीय लोगों के अनुसार, र...