सहारनपुर, जनवरी 22 -- नगर कोतवाली क्षेत्र में हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोषी सद्दाम और अजहर निवासी नूरबस्ती को को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 95 हजार रुपये का अर्थदंड़ भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता राजवीर सिंह ने बताया कि वादी मुस्तकीम निवासी ग्राम माटकी ने दो मार्च 2013 में नगर कोतवाली में दर्ज कराए मामले में जानकारी दी थी कि उसका बेटा वसीम परिवार के साथ नूरबस्ती में रहता था। अज्ञात आरोपियों ने उसके लड़के की डेयरी पर आकर लटूपाट करनी शुरू कर दी। उसके बेटे इस बात का विरोध किया। विरोध करने पर उसके बेटे वसीम की गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही उसका मोबाईल और दो लाख रुपये भी लूटकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके पश्चात अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले में दोषियों को अपर जिल...