जहानाबाद, अप्रैल 28 -- 14 क्विंटल से अधिक जावा किया गया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों और शराब के धंधेबाजों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे छापामारी अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटे के भीतर पुलिसकर्मियों ने अच्छी सफलता हासिल की है। शराब बनाने के ठिकाने से 14 क्विंटल से अधिक जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब जब्त की गयी है। छापेमारी के क्रम में 17 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जिसमें हत्या और आर्म्स एक्ट के आरोपित शामिल हैं। 15 लोग शराब के मामले में पकड़े गए हैं। मंगलवार को एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार शकुराबाद थाने क्षेत्र के नीम विगहा गांव के निवासी प्रवीण कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार उनके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस उन्हें तलाश कर रही थी। ग...