जौनपुर, मई 31 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में हुई विधि छात्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी सूर्यकांत मिश्र उर्फ बिल्लू के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को मुनादी कराई। आरोपी के घर पर पुलिस ने उद्घोषणा कर निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने की चेतावनी दी। गोबरा गांव निवासी विधि छात्र सच्चिदानंद मिश्र की हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के तहत आरोपी सूर्यकांत मिश्र पुत्र स्व. संतोष मिश्र की तलाश की जा रही है। पुलिस की तरफ से लगातार दबिश दिए जाने के बावजूद आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा और उसका कोई सुराग नहीं लग सका। यह भी पढ़ें- कुंदन यादव हत्याकांड में फरार आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार मामले की विवेचना कर रहे विवेचक की रिपोर्ट पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी के वि...