जहानाबाद, अप्रैल 4 -- काको ,निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलाबर एवं पाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विभिन्न मामलों में कार्रवाई की जा रही है। भेलाबर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि लोदीपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नागेश्वर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी, जिसे अभियान के दौरान दबोच लिया गया। वहीं, पाली थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गड़ेरिया बीघा गांव में छापेमारी कर फेंकन बिंद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के ...