बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रविवार देर रात बारात में हुए विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले हेड कांस्टेबल समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, काठा गांव में बागपत पुलिस पीड़ित और आरोपी के लोगों पर नजर रखे हुए है। दरअसल, रविवार को बागपत के काठा गांव से वजीराबाद गली नंबर 14 में बारात गई थी। बारात में हेड कांस्टेबल प्रवेश, उसका भाई संदीप और साला विपिन भी गए थे। बारात में गांव का युवक आशीष भी शामिल था। बताया जाता है कि आशीष और प्रवेश के परिवारों में काफी समय से विवाद चल रहा था। प्रवेश को शक था कि आशीष चोरी छिपे उसकी पत्नी से बात करता है और इसी बात पर अक्सर मारपीट होती थी। रविवार को बारात में एक बार फिर प्रवेश और आशीष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर प्रवेश, संदीप और विपिन ने आशीष की...