फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर,संवाददाता। महिला की हत्या में फरार चल रहे सोनू यादव पर शिकंजा कसते हुए पुलिस कप्तान अभिमन्यू मांगलिक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं शातिर के गैर प्रांत होने की सूचना पर पुलिस की एक टीम रवाना हो गई है। वहीं साजिशकर्ता सईद से दूसरे दिन भी पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें उसने कई अहम राज उगले हैं। पुलिस साजिश कर्ता को जेल भेजने की तैयारी में है। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम अवैध संबंधों में एक महिला की पड़ोसी युवक सोनू यादव ने चाकू गोंदकर हत्या कर दी थी। महिला के पति की ओर से केस दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोपी सोनू यादव के अलावा हत्या की साजिश में गांव के ही सईद पर आरोप लगाया गया था। पुलिस ने सईद को पकड़ लिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि महिला के सोनू यादव से रिश...