बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- हत्यारोपी व जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अलग - अलग थानों की पुलिस ने हत्यारोपी व जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुरारपुर गांव से 13 साल से फरार हत्यारोपी गुड्डू महतो को गिरफ्तार कर नवादा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने वारिसलीगंज में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी मामले में नवादा कोर्ट द्वारा आरोपी पर कुर्की वारंट जारी किया गया था। वहीं, कोरमा थाना पुलिस ने मुरारपुर छिलका पर से कमासी गांव के उदय यादव को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Gaya News: गुरुआ से दो आरोपित गिरफ्तार, जेल आरोपी पर मवेशी चराने से मना करने पर किसान को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर देने का आरोप है। (शेखपुरा से सं...