फतेहपुर, जुलाई 1 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां जमानत पर बाहर आए एक भाई पर अपनी ही सगी बहन से पिछले 15 दिनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों द्वारा बात न सुनने पर पीड़िता ने साहस दिखाया और चचेरी बहन की सलाह पर आरोपी भाई की करतूत का वीडियो बना लिया। पुलिस ने इस पुख्ता साक्ष्य के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसने इस घिनौनी हरकत की जानकारी सबसे पहले अपनी मां, मामा और परिवार के अन्य सदस्यों को दी थी। लेकिन, समाज और बदनामी के डर से सबने उसे डांटकर चुप करा दिया और किसी से कुछ भी न कहने की हिदायत दी। परिवार से मदद न मिलने पर वह हताश हो गई थी। जब घर में पीड़िता की बात नहीं सुनी गई तो उसने अपनी एक चचेरी बहन को आपबीती सुनाई। बहन ने उसे ...