अमरोहा, मार्च 8 -- पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला को जेल भेजने के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। क्षेत्र के दारानगर गांव निवासी ओमपाल (35) पुत्र महावीर का शव गुरुवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक की पत्नी कल्लो के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तथा फांसी के फंदे से शव उतार लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने ओमपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। ओमपाल के भाई ने ओमपाल की पत्नी कल्लो व उसके प्रेमी पर ओमपाल की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि होली वाले दिन ओमपाल व उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच कहासुनी हो गई थी। गांव वालों ने किसी तरह विवाद शांत कराया था। आरोप है कि...