बागपत, जून 15 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव में प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने वाले मर्चेंट नेवी के फर्जी जवान का पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस की दो टीमें हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश डाल रही है। वहीं, पुलिस ने हत्यारोपी के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि 12 जून की रात रचना ने अपने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। यह भी पढ़ें- मर्चेंट नेवी का फर्जी जवान निकला हत्यारोपी प्रेमी, प्रेमिका को भेजा जेल जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। जिसके बाद गत 12 जून की रात में पति को नींद की गोलियां खि...