बांका, जुलाई 20 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर थाना क्षेत्र के कदवारा गांव में 28 वर्षीया विवाहिता चांदनी कुमारी की हत्या मामले में खेसर पुलिस ने हत्यारोपी पति सुधीर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी खेसर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने सोमवार को गुप्त सूचना पर 25 दिन बाद उसे सुरक्षा बलों के साथ झारखंड के देवघर स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर किया। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपी का फुल्लीडुमर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया, जहां से उसे नेल भेज दिया गया। यहां मालूम हो कि मृतका की मां धावावरन गांव निवासी हेमा देवी ने खेसर थाना में दामाद सह हत्यारोपी सुधीर यादव सहित 10 लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी ...