बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। अवैध संबंधो के चलते युवक की हत्या में शामिल आरोपी देवर-भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी और उसके सगे भाई के बीच प्रेम प्रसंग का पता चल गया था। इसी को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ने गला घोटकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।बबेरू सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू पुत्र रामबाबू शुक्रवार की रात फसल की थ्रेसिंग करवा कर घर लौटा। रात को खाना खाने के बाद वह अपनी पत्नी निशा के साथ ट्यूबबेल की छत पर सो गया। रात को किसी वक्त पत्नी के सहयोग से अज्ञात लोगों लोगो ने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। सुबह पत्नी निशा ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्...