रामपुर, जून 4 -- रामपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता फारूख खां की हत्या के मुख्यारोपी जिला पंचायत के बाबू असगर अली पर गुरुवार को चार्जफ्रेम नहीं हो सका। कोर्ट ने उसे व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। केस में अगली सुनवाई छह जून को होगी। मालूम हो कि फरवरी माह में जिला पंचायत में दिन दहाड़े अधिवक्ता फारूख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन किया था, हाईवे पर चक्का जाम किया था। शहर के चर्चित प्रकरण में मृतक अधिवक्ता की पत्नी एवं जिपं कर्मी गौसिया निशि की ओर से दर्ज जिला पंचायत के बाबू असगर अली और अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी। यह भी पढ़ें- हत्यारोपी जिपं का बाबू व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में तलब पुलिस ने आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर 13 फरवरी को जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना करते ...