बांदा, सितम्बर 7 -- पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में चार दिन पहले देवर और भतीजे ने महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आला कत्ल हसिया बरामद कर लिया। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के फकीरा डेरा निवासी गीता पत्नी राजबहादुर का चार सितंबर को मामूली बात को लेकर देवर और उसके भतीजे से विवाद हो गया था। जिस पर दोनो लोगो ने गीता के ऊपर धारदार हथियार हसिया से मार कर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: अबूबकर की हत्या में फरार आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार मृतका के पति राजबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने देवर रामबहादुर, और भतीजे राजू उर्फ राजेद्र पुत्र शिवलोचन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। राजबहादुर के ...