गढ़वा, फरवरी 26 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में गुरुवार को हत्याकांड में दोषी पाए गए कांडी थानांतर्गत गाड़ाखुर्द गांव निवासी जितेंद्र दुबे को आजीवन सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 50 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। मालूम हो कि मृतक आलोक कुमार दुबे की पत्नी निशा दुबे के लिखित आवेदन के आधार पर गढ़वा थाना में 22 अप्रैल 2014 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया था कि जमीन विवाद के कारण उसके पति की हत्या कर दी गई। वह रामसाहू हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। वह स्कूल से निवास स्थान जिला मुख्यालय स्थित सहिजना लौट रहे थे। उसी दौरान उनपर गोली चलायी गई। घटना को अंजाम देने में जितेंद्र दुबे सहित अन्य शामिल थे। मामले में कोर्ट ने आदेश दिया है कि...