गोरखपुर, फरवरी 10 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार पुलिस ने मारपीट कर हत्या के मामले में वांछित आरोपी भैंसहा खास निवासी भोला निषाद को गिरफ्तार कर लिया। खोराबार पुलिस ने बताया कि वर्ष 2020 में दर्ज दो मुकदमों में आरोपी पर मारपीट, गाली व गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप हैं। इस मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उप निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार व पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...