हाजीपुर, मार्च 24 -- लालगंज। संवाद सूत्र लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया गांव में पांच महीना पहले हुए कमल साह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड के आरोपी मोहम्मद सीराजुल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही इसके सगे भाई सह इस मामले का दूसरा आरोपी मोहम्मद शमशाद को पूर्व में हीं गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ-02 गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी है। जिसके खिलाफ पहले से ही हत्या और चोरी जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से फरार हो चुका है। जिससे उसके आपराधिक स्वभाव का अंदाजा लगाया जा सकता है। एसडीपीओ ने कहा कि आरोपी के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा ह...