हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- सब्जी के पैसे को लेकर हुए हमले में घायल दो लोगों में से एक की 14 दिन बाद मौत हो गई थी। सोमवार को पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदनगर निवासी शबिस्ता पत्नी अब्दुल सलाम ने बीती 18 मई को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि गांव के ही बुन्दू पुत्र गफ्फार, इब्राहीम पुत्र बुन्दू, रईस पुत्र बुन्दू निवासीगण फरीदनगर तथा अय्यूब निवासी अज्ञात अक्सर दबंगई दिखाकर मुफ्त में सब्जी ले जाते थे और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता के पति अब्दुल सलाम का इब्राहिम से सब्जी के पैसे मांगने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद वह अपने भाई रईस और अय्यूब के साथ लाठी-डंडे और छुरी लेकर पहुंच गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.