हाथरस, फरवरी 10 -- कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने अखईपुर में पिछले दिनों हुई एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानेदही पर पुलिस ने आला कत्ल बरामद की। धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शीलेन्द्र पाल निवासी ग्राम अखईपुर थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि दो फरवरी को शाम को बेटा संजय उर्फ सन्जू गाँव में भूपेन्द्र की चक्की से आटा लेने जा रहा था। रास्ते में सौरव के घर के सामने गाँव के ही आरोपियों ने लाठी, सरिया व तमन्चा से जान से मारने की नियत से प्रहार किया जिससे मेरे बेटे के शरीर व सिर मे काफी गंभीर चोटे आई है। सूचना के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । घायल संजय उपरोक्त को उपचार हेतु बाग्ला जिला अस्पताल भेजा गया । जहां से चिकि...