झांसी, जून 2 -- झांसी। साल 2012 में पुरानी रंजिश को लेकर सैंयर गेट के पास गोली मारकर रमेश कनौजिया की हत्या की गई थी। हत्याकांड के करीब 14 साल बाद आरोपी पर दोष सिद्ध हुआ। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय कक्ष संख्या-दो देवाशीष की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा तीस हजार रुपए अर्थदंड से भी दंडित किया है। एडीजीसी संजय देव शर्मा ने बताया कि बाहर सैयर गेट निवासी अशोक कन्नौजिया ने थाना शहर कोतवाली में 27 फरवरी 2012 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उनका बड़ा भाई रमेश कनौजिया पडोसी अलख प्रकाश वर्मा के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं देर रात रमेश को बाल अपचारी अपने साथी खुशीपुरा निवासी सत्येंद्र कुमार, आशीष और सनी के साथ मिला। यह लोग पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। जिसका भाई ने विरोध किया...