हत्यारोपी के भाई पर धमकाने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर कादीपुर निवासी मो. आरिफ के भाई की 9 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी अचलपुर के सद्दाम, भंगवा के नदीम रियाज और जौनपुर मुगरा बादशाहपुर के संदीप गुप्ता को जेल भेजा गया है। आरोप है कि आरिफ को मुकदमे की पैरवी से रोका जा रहा है। वह 12 जुलाई की शाम अपने घर जा रहा था तो मुख्य आरोपी सद्दाम के भाई सलमान, उसकी मौसी के बेटे ने उसे रास्ते में रोककर मुकदमे की पैरवी बंद करने को कहा। धमकाया कि मुकदमे की पैरवी न करने पर भाई की तरह उसकी भी हत्या कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.