बदायूं, अप्रैल 6 -- कस्बे में हत्या के आरोपी के बेटों ने खेत में रखवाली कर रहे युवक पर हमला कर दिया। बकरी चराने के विवाद में हुए इस हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर एक के रहने वाले शिवम पुत्र गुड्डू सिंह रविवार सुबह अपने खेत पर रखवाली कर रहा था। इसी दौरान हत्या आरोपी मनोज का बेटा अपनी बकरियां लेकर वहां पहुंचा, जो फसल को नुकसान पहुंचा रही थीं। शिवम ने विरोध किया और गालीगलौज से मना किया तो लालू ने अपने भाई को बुला लिया। दोनों भाइयों ने मिलकर शिवम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल शिवम ने थाने में तहरीर देकर मेडिकल और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...