गया, अप्रैल 19 -- आमस थाने की पुलिस ने रविवार को हत्या मामले के मुख्य आरोपित के घर में कुर्की जब्ती की। इस क्रम में पुलिस ने आरोपित के घर के चौखट, किवाड़, कुर्सी, टेबल, पलंग आदि जब्त कर लिया। एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि पत्नी के हत्या मामले में प्रकाश चौधरी मुख्य आरोपित है। पिछले साल मायके वालों ने दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसके बाद से आमस के लेम्बुआ गांव के प्रकाश चौधरी फरार चल रहा है। कई बार छापेमारी किए जाने और दबिश के बस भी हाजिर नहीं हो रहा है। कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की गई। पुलिस टीम में प्रवीण कुमार सक्सेना, अधीर रंजन पांडे, शिवनाथ कुमार, अशोक कुमार आदि पुलिस अधिकारी व कर्मी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...