फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवती द्वारा दूसरे धर्म की शादी से नाराज भाई ने ससुराल आए अपने जीजा की मारपीट और गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जबकि उसका दोस्त मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। पुलिस ने साले, सास, ससुर और साली को जेल भेजा है। जबकि उसका दोस्त फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में गुरुग्राम, जयपुर में दबिश दी है। जिला आगरा, बरहन के गांव खाड़ा निवासी 23 वर्षीय दाऊजी उर्फ देवेश ने चार माह पूर्व रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला छपरिया बिलाल मस्जिद निवासी भोली के साथ प्रेम विवाह किया था। इस बात से भोली का भाई समीर उर्फ अत्तू नाराज था। गुरुवार रात समीर ने घरवालों के साथ मिलकर देवेश की हत्या कर दी थी। मामले में सास, ससुर, साले और साली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हत्याकांड में शामिल समीर का दोस्त सैफ निवासी आक...