मेरठ, मई 12 -- वसी अहमद हत्याकांड में मंगलवार को गिरफ्तार हुए आरोपी को बेगुनाह बताकर पत्नी समेत कई महिलाओं ने थाने का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने आरोपी के वारदात के दौरान फलावदा में होने के संबंध में साक्ष्य भी दिए और मोबाइल की लोकेशन भी निकलवाने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं का शांत कराया। इस दौरान पत्नी ने इंस्पेक्टर क्राइम राजकुमार को ज्ञापन भी सौंपा। बता दें कि लोइया गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में हुए झगड़े को लेकर विवाद हो गया था। रंजिश के चलते 25 अप्रैल शाम एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वसी अहमद पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के भाई सबी अहमद ने सामिक, आमिर, मईन, शजर और अदनान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आमिर को मुठभेड़ क...