हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होने दहशत में परिजन, मांगी सुरक्षा
सुपौल, जून 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर नगर पंचायत वार्ड पांच स्थित मुशहरी टोला के समीप एक चाय-नाश्ते की दुकान पर रविवार दोपहर हुई गोलीबारी में युवक की मौत के मामले में मंगलवार को सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की अनुशंसा करने का भरोसा दिया। ज्ञात हो कि बनालीपट्टी पंचायत के मुंशी पिपराही वार्ड संख्या-3 निवासी मिथलेश कुमार मंडल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उसी वार्ड के अर्जुन मंडल ने उन पर लगातार पांच राउंड फायरिंग की, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- सौरभ हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग मृतक के पिता गोपाल मंडल एवं भाई राजकुमार मंडल ने सांसद को बताया कि मुख्य आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.