बदायूं, मार्च 23 -- मूसाझाग, संवाददाता। सैंजनी पर स्थित एचपीसीएल प्लांट के अधिकारियों की हत्या करने बाले अजय प्रताप सिंह का बड़ा भाई केशव कुमार सिंह उर्फ मिचकु की एक आडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह गांव के ही भाजपा के एक कार्यकर्ता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप का प्रतिनिधि को किसी बात को लेकर गाली देते हुये गोली मारने की बात कह रहा है। आडियो एक साल पुरानी बताई जा रही है। इसके बाद भी पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की। हिन्दुस्तान अखबार इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।आडियो में केशव सिंह सिंह कहा रहा है, तू बता अभी है कहां, उधर से पूर्व सांसद के प्रतिनिधि विनोद बोल रहे हैं कि घर पर हैं। तभी हत्यारोपी का भाई केशव बोलता है कि वहीं आ रहा है, तेरे गोली नहीं मारी तो कहना। आते ही गोली मार दूंगा। वहीं गांव के एक व्यक्ति को भी एक बार गाली दे डाली।...