जौनपुर, मई 24 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने दूल्हा हत्याकांड के इनामी हत्यारोपियों को संरक्षण देने और उन्हें भगाने में सहयोग करने के आरोपी अरुण बिंद को तमंचा के साथ मानीकला से गिरफ्तार किया है। हालांकि अबतक तीन मुख्य आरोपी, जिनपर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है वह पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के पुलिस की कई टीमें लगी हैं लेकिन सफलता नहीं मिली। एक मई को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव से रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद की बरात जा रही थी। रात करीब नौ बजे बादशाही मनेछा के पास बदमाशों ने दूल्हे की गोली मारकर कर दी थी। हत्यारोपी प्रदीप बिंद निवासी चिकसावां थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय और शोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा को पुलिस घटना के तीन सप्ताह बाद भी गिरफ्तार कर पाने में नाकाम ...