हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर, जून 25 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी 22 वर्षीय अजय यादव की धारदार हथियार से हत्या के बाद शव गांव पहुंचा लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। उनकी मांग थी कि हत्यारों का एनकाउंटर और उनकी ओर से कब्जा की गई सार्वजनिक जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। गुरुवार को मौके पर पहुंची एसडीएम और सीओ मुहम्मदाबाद ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद वीरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मामले में पुलिस ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। बता दें कि बुधवार की सुबह वीरपुर निवासी अजय यादव की घर से डेरा जाने के दौरान रास्ते में घेरकर लाठी डंडे और चाकू से मारकर हत्या कर दी गई। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या देर रात गाजीपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.