हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर हुआ ध्रुव के शव का अंतिम संस्कार
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के कोतवाली जलालपुर के नगपुर गांव में एक युवक की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी सहित कई मांगों को लेकर शव रखकर चल रहा परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन मंगलवार को करीब 21 घंटे बाद खत्म हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह और जलालपुर एसडीएम मधुमिता सिंह ने विभिन्न सामाजिक व व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, सरकारी सहायता व अनुदान दिलाने तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए नियमानुसार मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद सिपाह स्थित नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.