पीलीभीत, अप्रैल 4 -- बीसलपुर। गांव गोबल पतीपुरा में रविप्रकाश यादव की मौत के मामले में आरोपी दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। हालांकि अभी हत्यारोपी पकड़ में नहीं आ सके हैं। गोबल पतीपुरा में भू विवाद को लेकर हुए संघर्ष में घायल रविप्रकाश की मौत के बाद पुलिस ने मृतक के भाई बृजेश की ओर से छह नामजद व चार अज्ञात सहित 10 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग अलग दबिशें दी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...