हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक संर्घष जारी रखेंगे व्यापारी
सहारनपुर, जून 4 -- गंगोह। अंबेहटा के व्यापारी की पत्नी की नृशंस हत्या को लेकर गंगोह के व्यापारिक संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए घटना के खुलासे और अविलम्ब हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। उप्र उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई व गंगोह उद्योग एवं व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अंबेहटा के व्यापारी संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल की नृशंस हत्या को अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और समाज को झकझोरने वाली घटना बताया। और संकट की इस घडी में व्यापारी वर्ग के शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होने की बात कही है। प्रशासन से पीडित परिवार को हर संभव सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करने की मांग करते हुए कहा है कि न्याय मिलने तक गंगोह के व्यापारी अपनी आवाज बुलंद रखेगा। यह भी पढ़ें- हत्याकांड के खुलासे पर व्यापारियों ने आभार जताया मोल्हड मल गर्ग, मनोज गोयल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.