जौनपुर, मई 16 -- जौनपुर, संवाददाता। दूल्हे आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी घटना के 15 दिन बाद भी नहीं होने से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार को सिद्दीकपुर में सड़क जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कीं और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी आजाद बिंद की एक मई को बरात जाते समय खेतासराय के मनेछा बादशाही के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी रवि यादव, भोले राजभर और प्रदीप बिंद की गिरफ्तारी 15 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी। जबकि तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। इसी से नाराज महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर मृतक के परिजनों के नेतृत्व में जिला मुख्यालय जाने के लिए निकलीं। पुलिस को जानकारी होने पर मां दुर्गा जी विद्यालय ...