हाथरस, जून 18 -- हाथरस। चार दिन पहले कोतवाली मुरसान क्षेत्र में गोली मारकर हुई हार्डवेयर कारोबारी सुनील की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर और आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को मृतक के परिजन और सैड़कों की संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां ने इन लोगों ने अपनी मांगों को लेकर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। यहीं नहीं काफी महिलाएं और पुरुष मथुरा-बरेली राजमार्ग पर पहुंच गई। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। अधिकारियों द्वारा परिजनों को उचित कार्रवाई आश्वासन दिए जाने के बाद ही यह लोग वापस लौटे। यह भी पढ़ें- हार्डवेयर कारोबारी की हत्या में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद अलीगढ़ जिले की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई हाल निवासी मुरसान क्षेत्र के...