उन्नाव, अगस्त 29 -- उन्नाव। हत्या के मामले में फरार 50 हजार रुपये के इनामिया को अचलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। आरोपित रफीक कुरैशी उर्फ लल्ली पुत्र अब्दुल समद गंगाघाट थाना क्षेत्र के तुरकिया बदरका गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, रफीक अचलगंज थाने में वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज में वांछित था। हत्या के अभियोग में फरार होने से पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। न्यायालय से वारंट भी जारी था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...