मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम करीमगंज निवासी युवक को हत्यारों ने बेरहमी से मारा। उसके सीने पर ताबड़तोड़ छह वार किए गए। बेरहम हत्यारों ने उसकी गर्दन में चाकू फंसा दिया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। घटना के बाद तीसरे दिन भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस दावा कर रही है कि सुराग मिले हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा। मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा गुरुवार को ही दर्ज करवा दिया था। ग्राम करीमगंज निवासी रजनेश ग्रामीणों के साथ कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर पर नेजा चढ़ाने आया था। उसकी पत्नी और बच्चे भी साथ में थे। जहां वाहन स्टैंड के लोगों से विवाद होने के बाद ग्रामीण गांव वापस लौट गए। रजनेश भी पत्नी और बच्चों को लेकर चला गया लेकिन पत्नी व बच्चे घर पहुंच गए,...