हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन
चंदौली, जून 18 -- चंदौली, संवाददाता। युवा बिंद महासभा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना स्थल पर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आजाद बिंद के हत्यारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने, पीड़ित परिवार न्याय और को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग किया। वहीं कलक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गाजीपुर में आजाद बिन्द की हत्या संगठित अपराधियों ने की है। हत्याकांड में शामिल अपराधियों का एनकांउटर या आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया जाना चाहिए। ताकि समाज में भय और अपराध पर रोक लग सके। वहीं परिवार को पांच करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।कहा कि आएदिन आपराधिक घटनाओं से आमजन दहशत में हैं। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.